Himachal: 9 शहरों में 35 डिग्री से अधिक तापमान, 6 जिलाें में 2 दिन बारिश का यैला अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 06:14 PM (IST)

शिमला (राजेश): सितम्बर माह में हिमाचल का तापमान बढ़ऩे लगा है। जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोगों का उमस का भी सामान करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार ऊना, कांगड़ा सुंदरनगर में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मंडी जिला के सुंदरनगर में सितम्बर माह में पहले इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी, जितना तापमान बीते मंगलवार को रिकॉर्ड किया गया। सुंदरनगर का पारा 34.7 डिग्री सैल्सियस हो गया, इससे पहले रिकॉर्ड तापमान 21 सितम्बर 2020 को 34.4 डिग्री सेल्सियस था।

कांगड़ा में भी सितम्बर माह की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कांगड़ा में पहली बार सितम्बर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। इससे पहले सितम्बर में सबसे गर्म दिन 21 सितम्बर 2020 को था, उस समय कांगड़ा का पारा 34.4 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं ऊना का तापमान भी 38.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 21 सितम्बर 2020 को भी 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। वहीं प्रदेश में मलरोन, रामपुर व पालमपुर में बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News