दिल्ली में सोनिया गांधी से मिले रामलाल ठाकुर, हिमाचल में सियासी माहौल गर्माया
punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 09:50 PM (IST)

शिमला (राक्टा): विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर प्रदेश में सियासी चर्चाओं का दौर गर्म हो गया है। रामलाल ठाकुर बीते कुछ समय से दिल्ली में लगातार सक्रिय हैं। ऐसे में इस मुलाकात के अंदरखाते कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूचना के अनुसार सोनिया गांधी के साथ रामलाल ठाकुर की संगठन और प्रदेश के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने सोनिया गांधी को अवगत करवाया कि उपचुनाव के परिणामों से कार्यकर्ताओं में जोश है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कमर कस चुकी है।
रामलाल ठाकुर ने प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की भी जानकारी दी। इसके साथ ही रामलाल ठाकुर ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी भेंट की है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों बाद रामलाल ठाकुर को दिल्ली बुलाया गया है। इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। विधायक रामलाल ठाकुर ने संपर्क किए जाने पर सोनिया गांधी से मुलाकात किए जाने की पुष्टि की।
कुछ नेता भी दिल्ली में सक्रिय
सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस से जुड़े कुछ नेता भी दिल्ली में सक्रिय हैं। हालांकि उन्हें अभी हाईकमान से मिलने का समय नहीं मिला है। ऐेसे में चुनावी वर्ष आने से पहले ही हिमाचल कांग्रेस की राजनीति दिल्ली में गर्माती नजर आ रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

रक्षा सचिव ने तमिलनाडु में नौसेना के वायु स्टेशन का दौरा किया

नयी शिक्षा नीति ‘गेम-चेंजर’, देश की शिक्षा व्यवस्था में लाएगी यह बड़ा बदलाव : मंत्री

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM जयराम ने रखा HP सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विस चुनावों को लेकर बनी रणनीति

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2971 नए मामले, पांच मरीजों की मौत