राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा की सोनिया गांधी के लिए भावुक अपील, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 05:50 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक संदेश साझा करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

सांसद ने साझा किया भावुक संदेश

अनुराग शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि श्रीमती सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने की सूचना मिलना पूरे राजनीतिक जगत और कार्यकर्ताओं के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शक और एक मजबूत स्तंभ बताया।

सांसद ने अपने पोस्ट में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा- "हम ईश्वर से कामना करते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी जी को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु प्राप्त हो। वे जल्द से जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौटें।"

गौरतलब है कि सोनिया गांधी वर्तमान में कांग्रेस संसदीय दल की नेता हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News