Kangra: एक ही रात में तीन घरों में सेंध, 30 हजार की नकदी ले उड़े चोर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 06:43 PM (IST)

रक्कड़ (आनंद): पुलिस थाना रक्कड़ के तहत कलोहा पंचायत के वार्ड नंबर एक ब्रह्मनगर में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों के ताले तोड़कर करीब 30 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात विशाल शर्मा, प्रेम शर्मा और प्रदीप शर्मा के घरों में हुई। तीनों परिवारों के सदस्य इन दिनों घर से बाहर रह रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

सुबह पड़ोसियों ने घरों के ताले टूटे देख परिजनों को सूचना दी। अंदर अलमारियां और बक्से खुले पड़े थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News