Kangra : शराब पीने के बाद बिगड़ी शख्स की तबीयत, इलाज के दौरान मौत
punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 01:15 PM (IST)
Kangra News : नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत 50 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार, उसके परिजनों ने बताया कि यह व्यक्ति अधिक शराब का आदी था। गुरूवार को उसने शराब पी रखी थी। कुछ देर के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसे उपचार के लिए टांडा ले जाया गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने भारतीय सुरक्षा सहायता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है, ताकि पता चल सके कि मौत शराब के कारण हुई या किसी अन्य चीज के कारण, ताकि उसके अनुसार अगली कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

