Kangra: पुलिस नाकाबंंदी के दौरान चूरा पोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:32 AM (IST)

रक्कड़: पुलिस थाना रक्कड़ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक चालक को 293 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के साथ ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देहरा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News