Kangra: सेवानिवृत्त न्यायाधीश राकेश चौधरी बने भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 08:27 PM (IST)
राजा का तालाब: भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल सरूप कोहली, पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त सैशन जज सुरेश चौधरी और राष्ट्रीय सभा उपाध्यक्ष एवं ऑब्जर्वर डा. प्रेम चौधरी की देखरेख में रविवार को राजा का तालाब में संपन्न हुआ।
इसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश चौधरी को भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा हिमाचल प्रदेश का राज्य अध्यक्ष चुना गया। राकेश चौधरी हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक स्वर्गीय हरदयाल चौधरी के बेटे हैं। अपने लंबे न्यायिक जीवन के दौरान उन्होंने निष्पक्षता, ईमानदारी और कानूनी अधिकारों का परिचय देते हुए अपनी विशेष पहचान बनाई है।
इलैक्टोरल बोर्ड के सदस्यों ने भरोसा जताया कि राकेश चौधरी के नेतृत्व में महासभा समाज की एकता और संगठन को और मजबूत करेगी। इलैक्टोरल बोर्ड के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि महासभा ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी वफादारी और लगन से पूरा करने की कोशिश करेंगे। अध्यक्ष मनोहर कौंडल ने प्रदेशभर से आए सभी ब्लॉक अध्यक्षों व अन्य लोगों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी, भवाली अध्यक्ष मनोहर आचार्य, फतेहपुर अध्यक्ष रघुवीर चौधरी, नूरपुर अध्यक्ष पवन कौंडल, इंदौरा अध्यक्ष मा. सोमराज, पालमपुर अध्यक्ष अशोक कुमार, बैजनाथ अध्यक्ष सीमा चौधरी, धर्मशाला अध्यक्ष सुदर्शन अंगारिया, सुलह अध्यक्ष रमेश चंद, नगरोटा बगवां राजकुमार लंबरदार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल कौंडल, हुकुम चंद गुलेरी, ओंकार चौधरी, सोम राज चौधरी और सुरेश खट्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

