Kangra : शराब के नशे में 42 वर्षीय व्यक्ति ने खाई अज्ञात वस्तु...इलाज के दौरान मौत
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 12:20 PM (IST)
Kangra News : ज्वालामुखी थाना के अंतर्गत एक मानसिक रूप से परेशान 42 वर्षीय व्यक्ति ने किसी अज्ञात वस्तु को शराब के नशे में खा लिया।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि गत दिवस इस व्यक्ति ने शराब पी रखी थी और शाम को जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो पता चला कि उसने कोई अज्ञात वस्तु खाई है। उसके बाद उसे उपचार के लिए ज्वालामुखी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा भेज दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम व बिसरा की रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसने क्या खाया था।

