Kangra: पेड़ से गिरकर घायल महिला की टांडा में मौत
punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 12:17 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): मझीन पुलिस थाना के अंतर्गत पेड़ से गिरकर घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान टांडा में मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष कुमारी (35) निवासी बाग के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रवि गुलेरिया के अनुसार, करीब अढ़ाई महीने पहले संतोष कुमारी पशुओं के लिए चारा लेने पेड़ पर चढ़ी थी, तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गई। इसके बाद से उसका टांडा में उपचार चल रहा था। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

