Kangra: चरस की खेप के साथ स्कूटी चालक गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 04:49 PM (IST)
नगरोटा बगवां (बिशन): पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत स्थानीय पुलिस ने बीती रात मसल रोड पर एक स्कूटी की तलाशी के दौरान 261 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मसल रोड पर स्कूटी नंबर एचपी-82ए-8148 की डिग्गी की तलाशी ली।
इस दौरान उसमें से 261 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस और स्कूटी को कब्जे में लेकर चालक कार्तिक पुत्र तारा चंद निवासी ठारू, डाकघर एवं तहसील नगरोटा बगवां को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए नगरोटा बगवां थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

