Kangra: मानसिक रोगी ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में मौत
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 05:03 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत 34 वर्षीय व्यक्ति ने 11 अक्तूबर को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजन उसे उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा ले आए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह व्यक्ति मानसिक तौर पर परेशान था इस परेशानी में इसने कहीं गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने भारतीय सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

