मंडी: द्रुब्बल के राहुल ने एमफिल में राष्ट्रपति से पाया गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 14, 2023 - 07:46 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (अमिता): मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर के बनोण (द्रुब्बल) के राहुल शर्मा पुत्र राकेश कुमार ने राजनीतिक शास्त्र की एमफिल के विषय भारतीय रक्षा एवं सामरिकी का अध्ययन और महत्व पर केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड में हुए समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गोल्ड मैडल पाया है। राहुल शर्मा ने जमा-2 तक की पढ़ाई द्रुब्बल पाठशाला से की है तथा हिमाचल प्रदेश में आर्ट्स संकाय में प्रथम स्थान पर रहा है। राहुल ने वर्ष 2019 में स्नातक की डिग्री जोगिंद्रनगर से उत्तीर्ण करके हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गोल्ड मैडल का सम्मान पाया, वहीं वर्ष 2021 में भी एमए में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गोल्ड मैडल पाया। वर्तमान में राहुल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में पीएचडी कर रहा है, वहीं साथ ही आईएएस की भी तैयारी कर रहा है। राहुल की सफलता पर द्रुब्बल स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल चंद शर्मा व सेवानिवृत्त अधीक्षक ग्रेड-2 मंजू शर्मा ने उसे बधाई दी है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News