PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को उदयपुर कोर्ट से झटका, पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख रुपए

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 11:00 PM (IST)

उदयपुर/शिमला (सुभाष शर्मा): पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के बेटे और वर्तमान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को शुक्रवार को उदयपुर की फैमिली कोर्ट-3 के एक आदेश में उनकी पत्नी सुदर्शना सिंह की ओर से घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पेश परिवाद की सुनवाई के बाद आदेश दिया है कि विक्रमादित्य पत्नी को हर महीने भरण-पोषण के लिए 4 लाख रुपए अदा करें। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना सिंह राजसमंद के चूंडावत आमेट रियासत परिवार से संबंध रखती हैं। सुदर्शना सिंह ने अक्तूबर, 2022 में उदयपुर कोर्ट में घरेलू हिंसा एक्ट के तहत पति के खिलाफ परिवाद पेश किया था।

सीनियर वकील भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि विक्रमादित्य सिंह को केस चलने तक अंतरिम भरण-पोषण के रूप में हर महीने 4 लाख रुपए देने होंगे। मामले को लेकर विक्रमादित्य भी अपने परिवार के साथ उदयपुर आ चुके हैं। विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना का विवाह मार्च, 2019 में जयपुर में हुआ था। उनका परिवार शिमला में पूर्व राजघराने से है। बाद में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद बढ़ते गए और पत्नी सुदर्शना ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया। कोविड महामारी के समय से दोनों अलग रह रहे थे। इसके बाद उदयपुर कोर्ट में वाद दायर किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News