शिमला के होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 युवतियों समेत 4 युवक पकड़े

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 05:48 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): शिमला में एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वीरवार देर रात को पुलिस ने होटल में दबिश देकर इस गिरोह में शामिल 3 लड़कियों और 4 युवकों को पकड़ा है। इनमें 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला कि कुछ लोग देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। तभी पुलिस स्वयं कस्टमर बनी और होटल में बुलाकर पकड़ लिया। ये सभी युवक व युवतियां बाहरी राज्य के रहने वाले हैं। उक्त युवतियां स्पैशल बुकिंग करवाकर ही शिमला लाई जाती थीं। गिरफ्तार किए गए युवकों में राम बालक गांव गौना खेरा कन्नौज यूपी, मनीष कुमार निवासी डोडेवाला तहसील अवोहर जिला फाजिल्का पंजाब, राजवीर जिला गंगानगर राजस्थान और विक्रम शामिल हैं। पुलिस इन्हें शीघ्र ही कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस की इनसे पूछताछ जारी है। यह व्यापार कब से चल रहा था इसका भी पुलिस पता लगा रही है। मामले को लेकर जांच जारी है। कोर्ट के निर्देशानुसार ही लड़कियों को छोड़ा जाएगा। अभी मामले को लेकर जांच जारी है। 

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल 
पुलिस को सूचना मिली थी कि शिमला में कुछ युवकों द्वारा देह व्यापार किया जा रहा है। तभी पुलिस ने उन युवकों के नंबर लिए जो लड़कियों को लाते थे। पुलिस की जब उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि लड़कियां शिमला में एक होटल में पहुंच जाएंगी। जैसे ही लड़की होटल में पहुंची तो उसके बाद पुलिस को कॉल आई कि लड़कियां आ चुकी हैं आप होटल में पहुंच जाएं। तभी पुलिस की पूरी टीम होटल में पहुंची और 2 युवकों व 3 लड़कियों को होटल में ही दबोच लिया। हालांकि 2 युवकों को पुलिस ने बाहर से बाद में गिरफ्तार किया है। यो लड़के स्पैशल लड़कियों को बुलाते थे और देह व्यापार करवा रहे थे। 

12 हजार में हुई थी एक लड़की की बुकिंग 
पुलिस कस्टमर ने जब युवकों से बात की थी तो उनका कहना था कि एक लड़की एक नाइट का 12 हजार रुपए लेगी। बाकी आने-जाने व होटल का किराया अलग से देना पड़ता था। लड़की स्वयं बात नहीं करती थी। युवक ही बुकिंग करते थे। यह युवक सीधे लड़की को होटल में पहुंचा देते थे। 

युवकों ने शिमला में लिए थे किराए पर रूम 
2 युवकों ने शिमला में किराए पर कमरा लिया था और अन्य युवकों को कॉल कर लड़कियों को शिमला पहुंचाते थे। अशंका जताई जा रही है कि यह युवक शायद काफी समय पहले से यह धंधा चलाते होंगे। पुलिस अब हर एक पहलू को खंगाल रही है। 

क्या बोले डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला 
डीएसपी हैडक्वार्टर शिमला कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक देह व्यापार करने वाले गिरोह को पकड़ा है। इसमें 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इनसे पूछताछ जारी है। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस स्वयं कस्टमर बनी थी। यह बाहरी राज्य के रहने वाले हैं। मामले को लेकर जांच जारी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News