प्रो. वीर सिंह रांगड़ा फिर बने हिमाचल के प्रांत संघचालक, अशोक शर्मा सह प्रांत संघचालक नियुक्त
punjabkesari.in Sunday, Dec 10, 2023 - 06:20 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रो. वीर सिंह रांगड़ा को एक बार फिर अगले 3 वर्षों के लिए हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक के रूप में चुना गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत बैठक में प्रांत संघचालक का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी प्रताप की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए, जिसमें प्रो. वीर सिंह रांगड़ा को सर्वसम्मति से आगामी 3 वर्षों के लिए प्रांत संघचालक चुना गया है। प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने उन पर पुनः विश्वास जताने के लिए सभी चुनाव प्रतिनिधियों व कार्यकर्त्ताओं का आभार व्यक्त किया है। प्रांत संघचालक प्रो. वीर सिंह रांगड़ा ने प्रांत कार्यकारिणी में समाजसेवी अशोक शर्मा को सह प्रांत संघचालक नियुक्त किया।
बैठक में उपस्थित चुनाव प्रतिनिधियों व कार्यकर्त्ताओं ने अपने-अपने विभाग के संघचालकों के चुनाव भी सम्पन्न किए। चम्बा विभाग से डा. शिव दयाल, कांगड़ा विभाग से भूषण रैणा, मंडी विभाग से दुर्गादत्त, बिलासपुर विभाग से शांति स्वरूप, रामपुर विभाग से अश्विनी सोनी, शिमला विभाग से राजकुमार वर्मा और सोलन विभाग से चन्द्रशेखर विभाग संघचालक चुने गए। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास और सह क्षेत्र प्रचारक प्रमुख हरीश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here