हिमाचल के इस पर्यटक स्थल में लगी पैराग्लाइडिंग पर पूरी तरह रोक
punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 06:16 PM (IST)

खज्जियार (डीके शर्मा): विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में इस वर्ष भी पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक यहां कोई पैराग्लाइडिंग गतिविधियां नहीं होंगी। भारी बारिश और खराब मौसम की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। यह जानकारी डिप्टी टूरिज्म ऑफिसर (डीटीओ) राजीव मिश्रा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। यह रोक हर साल बरसात के मौसम में लगाई जाती है, क्योंकि मानसून के समय हवा की दिशा और वेग में लगातार बदलाव होता है, जो पैराग्लाइडिंग के लिए अत्यधिक जोखिम भरा हो सकता है। पैराग्लाइडिंग गतिविधियां 15 सितम्बर के बाद फिर से शुरू होने की संभावना है। यह सब मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।