BJP प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में बोले धूमल, कहा-अच्छे कार्यकर्ताओं को मिले पार्टी में तरजीह

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 11:21 PM (IST)

हमीरपुर: मंगलवार को हमीरपुर के परिधि गृह में अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल तथा हमीरपुर जिला के चुनाव प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा उपस्थित रहे। बैठक का प्रमुख मुद्दा भाजपा के संगठन चुनाव रहा। बैठक में सर्वप्रथम प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान का ब्यौरा लिया गया। इसके पश्चात पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन चुनाव से जुड़ी विभिन्न कडिय़ों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिले का संगठन हमेशा ही प्रदेश में अग्रणी रहा है और इस बार भी हमीरपुर जिले का संगठन सुदृढ़ बने।

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है। सितम्बर माह पार्टी कार्यकत्र्ताओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सितम्बर माह में कुछेक कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित करने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त 25 सितम्बर को पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है एवं 14 से 20 सितम्बर तक पार्टी सेवा सप्ताह मनाने जा रही है। उसी तरह इस बार भी सुदृढ़ संगठन हमीरपुर जिला का बनेगा और 2022 के चुनावों में हमीरपुर से 5 के 5 विधायक जीता कर विधानसभा में भेजेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News