सोनिया से मिलीं प्रतिभा, कहा-टिकट आबंटन सही हुआ तो हिमाचल में कांग्रेस की जीत पक्की

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 09:06 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में आगामी विधानभा चुनाव टिकट को लेकर मचे घमासान के बीच प्रतिभा सिंह की सोनिया गांधी से हुई इस मुलाकात को लेकर सियायी गलियारों में भी चर्चा का मौहाल गर्म है। सूचना के अनुसार दोनों के बीच एक घंटे तक टिकट से लेकर अन्य संगठनात्मक मसलों पर चर्चा हुई है। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों का भी पूरा फीडबैक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया। उन्होंने बताया कि केंद्रिय चुनाव समिति की बैठक के बाद विधानसभा क्षेत्रों में क्या समीकरण उभर कर सामने आए हैं। विरोध सबसे ज्यादा कहां पर है। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा जिला को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभा सिंह ने सोनिया गांधी को स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर टिकटों का आबंटन सही तरह से होता है तो हिमाचल में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

सुधीर शर्मा के साथ ही अन्य नेताओं ने भी की सोनिया से मुलाकात
प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, यादवेंद्र गोम्मा व संजय रत्न द्वारा भी सोनिया गांधी से मुलाकात किए जाने की सूचना है। इन दौरान दौरान कांगड़ा से जुड़े जिन भाजपा नेताओं के कांगे्रस में शामिल होने की चर्चा हावी है, उससे जिला में किस तरह के समीकरण बिगड़ सकते हैं, उसके बारे में अवगत करवाए जाने की सूचना है। सूत्रों के अनुसार नालागढ़ विस सीट से टिकट की दौड़ में शामिल हरदीप बावा ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के साथ सोनिया गांधी से मुलाकात की।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News