Shimla: सड़कों पर आंदोलन व यातायात बाधित करना चिंतनीय : प्रतिभा

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 06:44 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): सड़कों पर आंदोलन करने और सड़क को यातायात को बाधित करना चिंता का विषय है। प्रशासन को इसके लिए कड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए, साथ ही प्रशासन को यातायात को सुचारू रखना चाहिए। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि सड़क पर यातायात बाधित करने की किसी को कोई भी छूट नहीं दी जानी चाहिए।

प्रतिभा सिंह ने वीरवार को सोशल मीडिया में छोटा शिमला सचिवालय के समक्ष आंदोलन के चलते यातायात बाधित होने की वजह से छोटे स्कूली बच्चों के उनकी बसों में रोने पर गहरा दुख जताते हुए पुलिस प्रशासन से सड़क यातायात को बाधित करने वालों से कड़ाई से पेश आने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन के चलते कही पर भी सड़क यातायात किसी भी प्रकार से बाधित नही होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से कड़ी सतर्कता बरतने व यातायात को सुचारू रखने को कहा है।

सरकार व जनता के सहयोग से स्थापित होगी वीरभद्र की प्रतिमा
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर सरकार व जनता के सहयोग से स्थापित होगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर राजा वीरभद्र सिंह फाऊंडेशन का स्कैनर अपलोड किया है तथा कहा है कि इस प्रतिमा को बनाने का पूर्ण खर्च करने का फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है, लेकिन प्रदेश की जनता की भावनाओं के अनुरूप ट्रस्ट द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि वीरभद्र सिंह प्रदेश के दिलों के राजा थे और यह श्रद्धांजलि प्रदेश की जनता द्वारा दी जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News