राठौर को नोटिस जारी करने का पूरा अधिकार, सवाल उठाने वाले पहले पढ़ लें पार्टी का संविधान : हिमराल

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 11:36 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल कांग्रेस में छिड़ा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 पदाधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने पर उठाए जा रहे सवालों के बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल आगे आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस के संविधान अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को पूरा अधिकार है कि वह किसी भी प्रदेश स्तर के पार्टी पदाधिकारी को अनुशासनहीनता के लिए नोटिस जारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि दो पूर्व अध्यक्ष शो-कॉज नोटिस जारी किए जाने पर सवाल उठा रहे हैं।

अध्यक्ष पद पर रहे नेताओं को शोभा नहीं देता इस प्रकार का बयान

उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी अध्यक्ष पद पर रहे हैं, उन्हें इस प्रकार का बयान देना शोभा नहीं देता और ये कांग्रेस संविधान का भी अपमान करने जैसा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संविधान को सभी को ढंग से पढ़ लेना चाहिए। कांग्रेस ने मीडिया में पार्टी संविधान के कुछ पन्ने जारी किए हैं। जारी एक पन्ने के अनुसार यदि प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पर पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष किसी भी सदस्य या एआईसीसी के अधीनस्थों को निलंबित कर सकता है।

पूर्व में कैसे कर दिए 180 पदाधिकारी निलंबित

हिमराल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यकाल में लगभग 180 पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया था। इनमें कई चेहरे ऐसे भी थे, जिन्हें संविधान के अनुसार नहीं बल्कि मौखिक तौर पर ही निष्कासित कर दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News