BJP के जश्न पर कांग्रेस का वार, कहा-धर्मशाला में PM Modi की होगी विदाई रैली

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 04:01 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): भाजपा द्वारा एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर मनाए जा रहे जश्न कार्यक्रम को लेकर हमीरपुर जिला कांग्रेस ने घेरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को हमीरपुर के सर्किट हाऊस में जिला कांगेस की संयुक्त प्रैस कॉन्फ्रैंस में ए.आई.सी.सी. के सदस्य सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने जमकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और धर्मशाला में पी.एम. मोदी की आभार रैली को विदाई रैली बताया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा की धर्मशाला रैली को लेकर आरोप लगाए कि इस रैली में सरकारी कर्मचारियों को पहुंचने के आदेश जारी हुए हैं जोकि इससे पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की एक साल की उपलब्धि कोई नहीं है जिसको लेकर भाजपा जश्न मनाने की फिराक में है।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में गंभीर नहीं सरकार

वहीं ए.आई.सी.सी. के सदस्य ने कहा कि भाजपा की धर्मशाला में पी.एम. मोदी की रैली आभार रैली नहीं अपितु उनकी विदाई रैली होगी। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार केंद्र में रहते हुए प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर सकी वो एक साल का कैसा जश्न मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बदहाल स्थिति है जिस पर भाजपा सरकार गंभीर नहीं है।

आर.एस.एस. कार्यकर्ता चला रहे भाजपा सरकार

हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के एक साल कार्यकाल में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल रही है तो स्वास्थ्य सुविधाएं तक लोगों को नहीं मिल रही हैं। उन्हेांने कहा कि प्रदेश सरकार का जनता हित के कामों में कोई ध्यान नहीं है और भाजपा की सरकार को आर.एस.एस. कार्यकर्ता चला रहे हैं तो वहीं अधिकारी-कर्मचारी आर.एस.एस. के दबाब में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अजय शर्मा, शहरी प्रधान मनोज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विवेक कटोच भी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News