विकास के नाम पर ठगी जा रही शाहपुर की जनता : पठानिया
punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 11:15 AM (IST)

शाहपुर (ब्यूरो) : प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर शाहपुर की जनता को ठगा जा रहा है। शाहपुर के चंगर क्षेत्र में आज भी जनता पानी को तरस रही है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने 6 करोड़ की सूखा हार की पानी की स्कीम मंजूर की थी, अगर समय रहते इसका काम पूरा हो जाए तो आज चंगर क्षेत्र वासियों को पानी की किल्लत नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विधायिका एव मंत्री से कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंजूर योजनाओं को साढ़े 4 सालों में पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में बदले की भावना से कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं और प्रधानों-उपप्रधानों एवं अन्य पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पूर्व कांग्रेस सरकार की तुलना में वर्तमान सरकार ने शाहपुर की जनता को कितना पैसा दिया है। उन्होंने कहा कि शाहपुर की विधायिका एवं मंत्री चार सालों के शाहपुर हल्के में पूर्व की कांग्रेस सरकार के स्वीकृत विकास कार्यों को छोड़ कर भाजपा के चार सालों में नए किए विकास कार्यों का शाहपुर की जनता को स्वेत पत्र जारी करे। जिससे शाहपुर की जनता खुद देखे कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शाहपुर में कितना विकास हुआ है।