Kangra: मालिक ने ही पकड़ लिया स्कूटी चोर और फिर किया पुलिस के हवाले

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 10:31 PM (IST)

पंचरुखी (तिलक): पंचरुखी पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सलियाणा पंचायत के उपप्रधान राजेश कुमार के पिता काका राम की स्कूटी सलियाणा सोसायटी के बाहर से चोरी हो गई थी। राजेश कुमार ने आरोपी की पहचान होने पर अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की और सूचना मिलने पर आरोपी मनोज कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पट्टी स्थित चाय बागान से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, कांगड़ा बस स्टैंड के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कांगड़ा पुलिस ने पंजाब निवासी दिलबाग सिंह को शाहपुर से गिरफ्तार किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News