Kangra: अशफाक उल्ला खां को पूरे वंदे मातरम् से आपत्ति नहीं थी तो कांग्रेस को क्यों : शांता

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 05:26 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने वंदे मातरम् को स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणादायक राष्ट्रीय उद्घोष बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदे मातरम् करोड़ों लोगों के लिए राष्ट्रवाद का मंत्र बन गया था, लेकिन आज इसके दो छंदों को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है। शांता कुमार ने कहा कि भगत सिंह और अशफाक उल्ला खां जैसे क्रांतिकारी भी वंदे मातरम् गाते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के कारण गीत के दो छंदों को लेकर विवाद पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि बदलती व्यवस्था और कानून के तहत जब इन छंदों को गीत का हिस्सा माना गया है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अशफाक उल्ला खां जैसे देशभक्त को पूरा वंदे मातरम् गाने पर आपत्ति नहीं थी तो आज कांग्रेस नेताओं को इससे क्या परेशानी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News