पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित करने पर हो रही राजनीति : जयराम

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2023 - 07:54 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन के 1 वर्ष बाद रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर ही राजनीति हो रही है, जो सही नहीं है। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन के बाद भाजपा सरकार के पास उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने का विषय सामने आया था। भाजपा सरकार इस दिशा में आगे बढ़ी थी लेकिन बीच में सत्ता परिवर्तन हो गया। 

रिज मैदान की बजाय सैंज में स्थापित करनी पड़ी प्रतिमा
जयराम ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद घोषणा की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा लेकिन सरकार की ओर से इसकी क्लीयरैंस नहीं मिल पाई। इसी कारण रिज मैदान की बजाय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को सैंज में स्थापित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद को संभाला और ऐसी चीजों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि ऐसे नेता की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए राजनीति आज उस दल में हो रही है, जिससे वीरभद्र सिंह खुद संबंध रखते थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News