तेंदुआ खाल मामले में एक और गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 10:28 AM (IST)

देहरा (राजीव) : तेंदुआ खाल मामले में देहरा पुलिस ने रविवार को एक गिरफ्तारी की है। पुलिस ने जिला हमीरपुर से संबंधित मिलाप चंद (55) को रविवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब कुल सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। डी.एस.पी. देहरा अंकित शर्मा ने एक और व्यक्ति के पकड़े जाने की पुष्टि की है।