New Year पर काले बिल्ले लगाकर विरोध जाएंगे NPS कर्मचारी, जानिए क्यों

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 06:52 PM (IST)

शिमला: पुरानी पैंशन बहाली की मांग लगातार जोर पकड़ते जा रही है। देशभर में एन.पी.एस. कर्मचारी अपनी इस मांग को पूरा करने के लिए लगातार सरकार पर दवाब बनाते जा रहे हैं। इसी कड़ी में देशव्यापी आह्वान पर हिमाचल में भी विभिन्न विभागों के कर्मचारी नया साल नहीं मनाएंगे और काली पट्टी लगा कर विरोध जताएंगे। जिला शिमला के संघ के अध्यक्ष डी. एस. प्रेमी., सचिव हिमरायल नारायण, प्रवक्ता चेत रस्म शर्मा, महिला अध्यक्ष रंजना शेखरी, रमेश डोगरा, सुनील दत्त, रेनम कुमारी, कांता, देवेंद्र चंदेल, दीपराम, धीरज, संगीत सहित अन्यों ने देशव्यापी काले दिवस को अपना समर्थन दिया है। राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी भी काले बिल्ले लगाकर अपने कार्यक्षेत्र में जाएंगे और अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।

हिमाचल में 15 मई, 2003 से लागू हुई थी नई पैंशन योजना

उक्त पदाधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से 1 जनवरी, 2004 से पुरानी पैंशन को बंद कर दिया गया था और नई पैंशन योजना को लागू कर दिया गया था जबकि हिमाचल प्रदेश में यह योजना 15 मई, 2003 से ही लागू हो गई थी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह दिन देश वा प्रदेश के शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए काला दिन है, इसलिए सभी काली पट्टी बांधकर इसे काले दिवस के रूप में मनाएंगे। पदाधिकारियों के अनुसार लोकसभा चुनावों से पहले ही पुरानी पैंशन बहाली के मुद्दे को सरकार द्वारा हल किया  जाना चाहिए।

ये विभाग मुख्य रूप से लेंगे भाग

एक जनवरी का देशव्यापी आह्वान पर मनाए जाने वाले काले दिवस में पी.डब्ल्य.ूडी., आई.पी.एच, शिक्षक, बागवानी, स्वास्थ, वन  तथा अन्य विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News