Bilaspur: गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट के बाद अब शिकारा का भी उठा पाएंगे लुत्फ, सामने आई तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2024 - 03:15 PM (IST)

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलने जा रही हैं। पहले से ही गोबिंद सागर झील में क्रूज शेप्ड मोटरबोट सेवा शुरू होने से पर्यटकों में खासा उत्साह है और अब इस उत्साह में और इजाफा होने वाला है। जी हां, अब बिलासपुर में शिकारा भी पहुंचने वाला है। हाल ही में शिकारा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे गोबिंद सागर झील चलाया जाएगा।

यह खबर बिलासपुर के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। शिकारा के आने से पर्यटकों को झील के नजारों का लुत्फ उठाने का एक नया और रोमांचक तरीका मिल जाएगा। वे शिकारा में बैठकर झील के बीचोंबीच जा सकते हैं और आसपास के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।

गोबिंद सागर झील पहले से ही एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और शिकारा के आने से यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। यह कदम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। प्रशासन इस नए पर्यटन आकर्षण को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शिकारा के साथ-साथ झील के किनारे पर अन्य पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News