Bilaspur: गुप्त सूचना मिलने से युवक-युवती से चिट्टा बरामद

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 04:50 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): शहर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक-युवती से चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को गत दिवस सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-5 में गुरुद्वारा के समीप रहने वाली कुमारी शीतल उर्फ डेजी अपने रिहायशी मकान में अवैध मादक पदार्थों का कारोबार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांधी मार्कीट स्थित उक्त स्थान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद कुमारी शीतल उर्फ डेजी तथा चंदन कुमार के कब्जे से 0.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने थाना सदर में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News