Bilaspur: किराए के कमरे में मृत मिला स्कूल का कर्मचारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 06:03 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): झंडूता उपमंडल के अंतर्गत एक व्यक्ति अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोपाल चंद निवासी सलोआ तहसील नयना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोपाल चंद शहीद अश्विनी कुमार स्मारक राजकीय माध्यमिक पाठशाला झंडूता में चौकीदार के पद पर कार्यरत था और झंडूता में किराए के कमरे में रह रहा था। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे मकान मालिक ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो गोपाल चंद अंदर मृत अवस्था में मिला।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News