Bilaspur: मारपीट में बदला जमीनी विवाद, क्रॉस केस दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 06:29 PM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): श्री नयनादेवी क्षेत्र के गांव समतैहण में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से शिकायत दर्ज कर क्रॉस केस बनाया है। पहले मामले में मुख्तयार सिंह निवासी समतैहण डाकघर ग्वालथाई ने शिकायत दी कि जमीन को लेकर एक व्यक्ति के साथ विवाद हुआ, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। इस दौरान मुख्तयार सिंह तथा उनके परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए।
दूसरे पक्ष से मनोज कुमार निवासी समतैहण ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी उसकी जमीन पर लगी बाड़ काटने और तोड़ने लगे। विरोध करने पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें मनोज कुमार और ज्ञान सिंह को चोटें आईं। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि थाना कोट कहलूर पुलिस ने दोनों मामलों में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद की वास्तविक स्थिति तय करने के लिए दोनों पक्षों के बयान तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

