Bilaspur: शातिर ने कार को लगाई आग, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 04:05 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): एसीसी स्टाफ कालोनी बरमाणा में खड़ी एक स्विफ्ट डिजायर कार आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह कार प्रमोद दधीच निवासी बीकानेर की है। वह वर्तमान में बरमाणा में कार्यरत हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जब कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो सामने आया कि गत 30 मार्च की रात करीब पौने 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने कार पर ज्वलनशील पदार्थ फैंककर आग लगाई। पुलिस ने इस मामले में थाना बरमाणा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News