Kangra: नागनी माता मंदिर के बाहर चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 10:49 PM (IST)

नूरपुर (राकेश): नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने नागनी माता मंदिर कंडवाल के बाहर एन.एच.-154 की सर्विस लेन पर एक युवक को 2.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार युवक कथित तौर पर मादक पदार्थ श्रद्धालुओं को बेचने की फिराक में था। एसपी नूरपुर डीसी वर्मा ने बताया कि 8 अगस्त की शाम करीब 8.35 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मंदिर के बाहर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और उसके पास नशीला पदार्थ है।

सूचना के आधार पर पुलिस चौकी कंडवाल की टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निखिल राणा (26) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव व डाकघर सुनारा, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News