NAAC की टीम 3 जुलाई को करेगी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2023 - 11:16 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम के आने की तिथि निर्धारित हो गई है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में 3 जुलाई को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम आएगी। हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि टीम में कितने सदस्य आ रहे हैं। टीम केंद्रीय विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर, विभागावार प्रगति रिपोर्ट, खेल सुविधाएं, छात्रावास, विद्यार्थियों का प्रदर्शन, प्रशासनिक कार्यालय, गोपनीय विभाग, परीक्षा विभाग की प्रगति रिपोर्ट, शैक्षणिक सुविधाएं, बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।

टीम जानेगी कि विश्वविद्यालय में कितनी रिसर्च हुई है और रिसर्च में क्या खास है, कितने विद्यार्थियों की प्लेसमैंट हुई है, पहले से विद्यार्थियों की संख्या कम हुई या बढ़ी है। निरीक्षण के उपरांत टीम रिपोर्ट बनाएगी तथा उसी के बाद ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग तय होगी। नैक टीम करीब 5 साल बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय का दौरा कर रही है। इससे पहले टीम ने 2017 में सीयू का दौरा किया था। उस दौरान विश्वविद्यालय को बी प्ल्स प्लस ग्रेड मिला था।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क निदेशक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम केंद्रीय विश्वविद्यालय में 3 जुलाई से 5 जुलाई तक दौरे पर रहेगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News