Shimla: एक BMO सहित कई डॉक्टरों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना
punjabkesari.in Friday, Aug 08, 2025 - 06:59 PM (IST)

शिमला (संतोष): प्रदेश सरकार ने एक बीएमओ और कई डाॅक्टरों को ट्रांसफर किया है, जबकि एक मेडिकल ऑफिसर को समायोजित किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इनमें जिला बिलासपुर के मारकंड स्वास्थ्य खंड के बीएमओ डाॅ. आलोक सिंगला को अब जिला बिलासपुर के नयना देवी ब्लॉक के लिए स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा एमओ पीडियाट्रिक्स डाॅ. सुभाष चंद्र को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर से सिविल अस्पताल भोरंज, एमओ ओबीजी डाॅ. सीमा भारद्वाज को जयसिंहपुर से भोरंज, एमओ ऑर्थो डाॅ. संयोग गुप्ता को सिविल अस्पताल नालागढ़ से सिविल अस्पताल भोरंज, एमओ पीडियाट्रिक्स डाॅ. मोहित शर्मा को सिविल अस्पताल धर्मपुर से सिविल अस्पताल बैजनाथ तबदील किया गया है, वहीं रीजनल अस्पताल ऊना से पीएचसी गुम्मा को तबदील हुई डाॅ. अंकिता चड्ढा को अब चानणी देवी स्थित पीएचसी लोहारा में समायोजित किया गया है।