केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 11:33 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी होंगे। भाजपा आलाकमान की तरफ से प्रभारी नियुक्त करने के बाद वह 27 व 28 जनवरी को मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। वह 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा संसदीय क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। उनका मंडी नगर निगम के पार्षदों के साथ बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। वह 28 जनवरी को सुबह भाजपा विधायक अनिल शर्मा के घर पर नाश्ता करने के अलावा द्रंग विधानसभा क्षेत्र की बैठक भी लेंगे। अपने दौरे के दौरान वह मंडी संसदीय क्षेत्र की नब्ज टटोलेंगे और इसकी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को देंगे। इसके बाद पार्टी आलाकमान की तरफ से मिलने वाले निर्देश के बाद उनका फिर से मंडी आने का कार्यक्रम बनेगा। 

भाजपा मंडी को मानती है कमजोर सीट 
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में संपन्न हुई भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में भाजपा ने देशभर में लोकसभा की 162 सीटें चुनी हैं, जिन पर पार्टी ने केंद्रीय मंत्री को प्रभारी बनाया है। इन 162 सीटों में से एक सीट मंडी भी है, जिसको भाजपा कमजोर सीट मानती है। 

कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल पर होगा निर्णय 
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 4 व 5 फरवरी को ऊना में होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के कार्यकाल पर निर्णय होगा। अब देखना यह है कि सुरेश कश्यप को लोकसभा चुनाव तक प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा जाता है या फिर किसी अन्य नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News