Watch Pics: इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए लगी रोक, जानिए वजह

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 12:00 PM (IST)

थुनाग (मंडी): हिमाचल प्रदेश को देवों की भूमि कहा जाता है। यहां पर कई देवी-देवताओं के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर हैं। उनमें से एक प्रसिद्ध मंदिर मंडी जिले की सराजघाटी की ऊंची पहाड़ियों में स्थित माता शिकारी देवी का मंदिर है। जहां पर भक्तों को अब दर्शन के लिए लंबा इंतजार करना पडे़गा। दरअसल वजह यह है कि शिकारी देवी मंदिर में आठ से दस फुट तक बर्फबारी के कारण सभी रास्ते बंद हो गए हैं। जिसके चलते प्रशासन द्वारा मंदिर के पुजारी व पर्यटकों को रास्ते से वापस बुला लिया है, ताकि उनको परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसलिए प्रशासन ने शिकारी देवी मंदिर में जाने के लिए रोक लगा दी है।


पहाड़ियों में बर्फ गिरने के कारण रास्ते पर लगाई रोक
एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार ने बताया कि माता शिकारी देवी मंदिर से पुजारी सहित सभी लोगों को वापस बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि माता शिकारी की पहाड़ियों में बर्फ गिरने के कारण भुलाह से आगे जाने के लिए रास्ते पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि भुलाह से आगे अधिक बर्फबारी होने के कारण लोगों व पर्यटकों को मंदिर में जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने लोगों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान से आगे न जाने के लिए गुजारिश की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News