पहाड़ दरक रहे हैं..सराज में कहर जारी, धारवाड़ गांव में फिर हुआ भूस्खलन, देखें वीडियो

punjabkesari.in Sunday, Jul 13, 2025 - 12:29 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में इस वक्त कुदरत का कहर जारी है। खासकर सराज घाटी में आई भीषण त्रासदी ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिसने लोगों को बेघर कर दिया है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बारिश और भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। सराज के धारवाड़ गांव में तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है। यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन हो रहा है, जिससे मिट्टी और पत्थर तेजी से नीचे आ रहे हैं, जिसके कारण इस सड़क पर अब आवाजाही भी बाधित हो गई है। कई घर पूरी तरह से बह गए हैं, और जो बचे हैं उन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं, लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन से चुनौतियां बढ़ गई हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके में भय और अनिश्चितता का माहौल बना दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News