दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मिलेंगी मंडी की नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 11:41 PM (IST)

शिमला (राक्टा): मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं। सूचना के अनुसार बुधवार को उनका कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने का कार्यक्रम है। इसके साथ ही पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी वह मुलाकात कर सकतीं हैं। शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह भी प्रतिभा सिंह के साथ दिल्ली गए हैं। देखा जाए तो मंडी संसदीय सीट से जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश की राजनीति में हॉलीलॉज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। ऐसे में प्रतिभा सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा बनी है। मंडी संसदीय उपचुनाव में जीत के बाद पार्टी नेता, विधायक व पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता बधाई देने के लिए हॉलीलॉज पहुंच रहे हैं। बीते दिन सिरमौर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर की अध्यक्षता में प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंचा था। इसके साथ ही मंगलवार सुबह विधायक भवानी पठानिया भी हॉलीलॉज पहुंचे और प्रतिभा को जीत पर बधाई दी।

कांग्रेस शुरू करेगी जनजागरण अभियान

प्रदेश में कांग्रेस जल्द ही जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इसके माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा, ऐसे में पार्टी इन दिनों उक्त अभियान की पूरी रूपरेखा तैयार करने में जुटी हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News