Himachal: मनोज कुमार को बनाया वूल फेडरेशन का नया चेयरमैन, वीर सिंह को मिली सदस्यता

punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 12:13 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने वूल फेडरेशन में नई नियुक्तियां की हैं। धर्मशाला के पास नड्डी निवासी मनोज कुमार को वूल फेडरेशन का नया चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही वीर सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे नड्डी पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं और स्थानीय लोगों के बीच एक मिलनसार, ईमानदार और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। समाजसेवा में उनकी गहरी रुचि और सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

मनोज कुमार की नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि वूल फेडरेशन को एक जिम्मेदार और अनुभवी नेतृत्व मिलने से बुनकरों और पशुपालकों की समस्याओं का बेहतर समाधान हो सकेगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News