Mandi: भाजपा कार्यालय में चाय पिलाने वाले परस राम बने जिला परिषद सदस्य

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 10:00 PM (IST)

मंडी (रजनीश हिमालयन): मंडी जिलेे के सदयाणा वार्ड से लोकतंत्र की एक बेहद खूबसूरत और भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। वर्षों तक भाजपा कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को चाय पिलाने वाले एक साधारण कार्यकर्त्ता परस राम ने जिला परिषद चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित परस राम को 7,031 जबकि कांग्रेस समर्थित धर्मेंद्र कुमार को 5,615 वोट प्राप्त हुए।

कुल मिलाकर परस राम की यह ऐतिहासिक जीत आज पूरे प्रदेश के उन हजारों छोटे कार्यकर्त्ताओं के लिए एक मिसाल बन गई है, जो बिना किसी स्वार्थ के पार्टियों के लिए दरी बिछाते हैं और झंडे बांधते हैं। कल तक जो परस राम भाजपा कार्यालय की सीढ़ियों पर खड़े होकर अदब के साथ चाय का कप थमाते थे, आज जनता ने उन्हें जिला परिषद की दहलीज पर पहुंचाकर लोकतंत्र की असली ताकत दिखाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News