Mandi Bus Stand पर बसों की Parking हुई बंद, जानिए क्या है वजह (Video)

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 05:44 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी के अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर बसों की पार्किंग बंद कर दी गई है। अब तय समय से 10 मिनट पहले ही बसों को अड्डे में प्रवेश मिलेगा। इससे पहले कोई भी बस अड्डे में प्रवेश नहीं कर सकेगी। बता दें कि इससे पहले लोकल रूट पर चलने वाली बसें तय समय से पहले ही बस अड्डे पर पहुंच जाती थीं और घंटों तक यहां रुकी रहती थीं। इस कारण बस अड्डे पर जाम लगा रहता था और यहां आने वाले यात्रियों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। वहीं हादसों का भी खतरा बना रहता था। एच.आर.टी.सी. मंडी डिपो के आर.एम. गोपाल शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि बस अड्डे को सुविधाजनक बनाया जा सके।
PunjabKesari, Bus Stand Image

एंट्री प्वाइंट पर एच.आर.टी.सी. ने तैनात किए 2 कर्मचारी

बता दें कि जहां से अड्डे का एंट्री प्वाइंट है वहां पर एच.आर.टी.सी. ने अपने 2 कर्मचारियों को तैनात कर दिया है। यहां रस्सी लगाकर एंट्री बंद कर दी गई है। बसों की समयसारणी यहां मौजूद कर्मचारियों के पास है। इसलिए सिर्फ उन्हीं बसों को रस्सी हटाकर एंट्री दी जा रही है जिन बसों का यहां से प्रस्थान का समय होता है।
PunjabKesari, Entry Point Image

चालक-परिचालक संगठन ने जताया एच.आर.टी.सी. का आभार

चालक-परिचालक संगठन के चेयरमैन जोगिंद्र गुलेरिया ने इसके लिए आर.एम. मंडी, अड्डा प्रबंधन और पुलिस विभाग का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि लोकल रूट पर चलने वाली बसों के चालक तय समय से पहले यहां पहुंच जाते थे, जिस कारण अड्डे पर काफी जाम लगा रहता था जबकि अब वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इससे हादसों पर भी अंकुश लगने की पूरी उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News