Kullu: ओलिम्पिक में भाग लेने भारतीय टीम इटली रवाना
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:31 PM (IST)
मनाली (सोनू): ओलिम्पिक में भाग लेने भारतीय टीम इटली रवाना हो गई है। 6 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित हो रहे ओलिम्पिक में भाग लेने भारत की 5 सदस्यों की टीम रवाना हुई। मनाली के लिए यह गर्व की बात है कि ओलिम्पिक की इस 5 सदस्यों की टीम में टीम प्रभारी अमिताभ शर्मा, लुदर ठाकुर व रोशन ठाकुर मनाली से हैं। मनाली के लुदर ठाकुर दूसरी बार कोच के रूप में ओलिम्पिक जा रहे हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ी आरिफ खान भी दूसरी बार ओलिम्पिक में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने जा रहे हैं। भारतीय टीम के प्रभारी एवं आईस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने बताया कि टीम में भारतीय खिलाड़ी आरिफ खान सहित कोच लुदर ठाकुर, कोच रोशन ठाकुर व कोच गुल मुस्तफा शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ओलिम्पिक में भाग लेने भारतीय टीम इटली रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि 2026 शीतकालीन ओलिम्पिक इटली के मिलानो कोर्टीना में 6 से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को सैन सिरो स्टेडियम में उद्घाटन होगा। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ी आरिफ खान भी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे।

