Kullu: गूगल पे के जरिए युवक से 98,000 रुपए की धोखाधड़ी कुल्लू

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 06:24 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): जिला मुख्यालय ढालपुर में एक युवक से ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां शातिरों ने गूगल पे के माध्यम से 98,000 रुपए की राशि उड़ा ली। ठगी के कारण पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ा है। इस संबंध में पीड़ित युवक के पिता अशोक वालिया निवासी ढालपुर ने पुलिस थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर कुल्लू पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News