Kullu: देवधाम के पास सड़क हादसे में युवक की मौत
punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 05:25 PM (IST)
कुल्लू (शम्भू): देवधाम के पास कुल्लू में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवधाम के पास बीती शाम को एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार सोनू (24) पुत्र झाबे राम गांव निवासी तलोगी जिला कुल्लू घायल हो गया। हादसे के बाद जब युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

