Kullu: चिट्टे और चरस के साथ 3 व्य​क्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 05:50 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने 2.95 ग्राम चिट्टा और 241 ग्राम चरस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डिटैक्शन सैल कुल्लू ने बंदरोल बिहाल में आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ जिनु निवासी बंदरोल जिला कुल्लू के कब्जे से 2.95 ग्राम चिट्टा बरामद किया। थाना मणिकर्ण के अंतर्गत डुंखरा चौक में चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सफेद रंग की ऑल्टो टैक्सी को जांच के लिए रोका।

इस दौरान विक्रम निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) के हैंडबैग से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना बंजार की टीम ने सूरज कॉलोनी में बलदेव सिंह पुत्र आही चन्द निवासी गजेहड़ जिला कुल्लू के घर में तलाशी ली तो कमरे से 41 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News