kullu: 906 ग्राम चरस सहित राहगीर गिरफ्तार, छानबीन शुरू

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 06:26 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने एक व्यक्ति को 906 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसटीएफ की टीम ने बजौरा पुल के पास एक राहगीर जीत राम पुत्र दिले राम निवासी ढडेई जिला कुल्लू को पूछताछ के लिए रोका। इस दौरान शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 906 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News