Kullu: अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 3 जगह हिमस्खलन, बड़ा हादसा टला
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 05:44 PM (IST)
मनाली (सोनू): अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल सिस्सू की ओर 3 जगह हिमस्खलन होने से बड़ा हादसा टल गया है। जब हिमस्खलन हुआ तो केलांग से मनाली की ओर 4 वाहन गुजर रहे थे। थोड़ी देर रुकने के बाद सभी वाहन सुरक्षित मनाली की ओर निकल गए। थाना प्रभारी सिस्सू मुकेश ठाकुर ने बताया कि अटल टनल के नजदीक सिस्सू की साइड हिमस्खलन हुआ है। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन होने से किसी प्रकार का कोई नुक्सान नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि थोड़ी देर रुकने के बाद सभी गाड़ियां सुरक्षित मनाली की ओर निकल गईं। उन्होंने कहा कि लाहौल घाटी में गत 3 दिनों से हिमपात हो रहा है। इस कारण हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आपात स्थिति में ही सफर करें और मौसम साफ होने तक घरों से बाहर न निकलें। बीआरओ अधिकारी ने बताया कि मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से केलांग तक जगह-जगह हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है।

