कुल्लू में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरकर भेड़पालक की मौत...परिजनों में पसरा मातम
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 01:11 PM (IST)
Kullu News : लगघाटी में पहाड़ी से गिरने के कारण एक भेड़पालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत मानगढ़ के उपप्रधान राजेन्द्र ने दूरभाष पर सूचना दी कि एक व्यक्ति अनूप राम (62), पुत्र वालकू राम निवासी दोघरी संगोचके जिला कुल्लू भेड-वकरिया चॅरार्न लगवैली के दोघरी जंगल गया था, जहां पहाड़ी से गिरने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
उधर, सरवरी कुल्लू में बीते 12 अक्तूवर को वीमार अवस्था में मिले नेपाली मूल के व्यक्ति अमर पुत्र राम दास की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम एवं पहचान की प्रक्रिया के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की मोर्चरी में सुरक्षित रखा है। एसपी अभिषेक सेकर ने कहा कि पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

