कांगड़ा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, कई घायल

punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 04:05 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार सात लोग घायल हो गए। सभी घायल श्रद्धालु बताए जा रहे हैं, जो संभवतः किसी धार्मिक यात्रा पर थे। गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में लगता है कि तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही हादसे का कारण हो सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News